{"_id":"5945762e4f1c1b096c8b45a9","slug":"61497724462-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों व एटीएम में नहीं कम हो रही कैश की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों व एटीएम में नहीं कम हो रही कैश की किल्लत
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों व एटीएम में कैश की किल्लत से परेशानी
- अक्सर बंद रहते हैं जिला मुख्यालय के अधिकांश एटीएम
बलरामपुर। जिले के बैंकों व एटीएम में कैश के किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। जिला मुख्यालय के अधिकांश एटीएम अक्सर बंद रहते हैं। सुबह से ही कैश के लिए ग्राहक एटीएम का चक्कर काटते रहते हैं। कैश की किल्लत का कारण नोटों की आपूर्ति का कम होना बताया जा रहा है।
बैंक ग्राहक रोहन, कुलदीप, सोमेंद्र, वीरेंद्र, रणधीर, रामकुमार, आशीष आदि ने शनिवार को बताया कि नगर के कई एटीएम बंद रहे। जो खुले भी मिले उनमें कैश नहीं था। ग्राहकों का कहना है कि तीन महीने से जिले में कैश की किल्लत है। बैंकों में भी कैश की कमी है। बैंक ग्राहकों ने कैश के कमी दूर कराने की मांग की है। समस्या का निस्तारण न होने पर बैंक ग्राहकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में भी कैश की कमी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में लीड बैंक प्रबंधक आरवीएस राजपूत ने बताया कि जिले में कैश की कमी धीरे-धीरे दूर की जा रही है। शीघ्र ही समस्या का निराकरण कराया जाएगा।