{"_id":"5f04a1aa8ebc3e42f57dae5c","slug":"60-people-applied-for-learning-license-in-two-days-balrampur-news-lko52964861","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों में 60 ने किया लर्निंग लाइसेंस का आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों में 60 ने किया लर्निंग लाइसेंस का आवेदन
विज्ञापन
बलरामपुर। दो दिनों में लर्निंग लाइसेंस के लिए 60 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। सरकार व प्रशासन की तरफ कोविड-19 महामारी के चलते लर्निंग लाइसेंस में एक दिन में मात्र 30 लोगों के ऑनलाइन आवेदन स्वीकर करने का निर्देश दिया गया है, जिससे भीड़भाड़ न जुटे। कोविड-19 महामारी के चलते 20 मार्च से लर्निंग व ड्राइविंग लाइसेंस के बनाने की प्रक्रिया रोक दी गई थी। परमानेंट लाइसेंस में सरकार ने 30 सितंबर तक पेनाल्टी न लगाने का फरमान जारी किया है।
एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते परिवहन मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से 20 मार्च से लर्निंग व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई गई थी। छह जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक दिन में अधिकतम 30 लोगों को लर्निंग लाइसेंस में आवेदन करने की सीमा निर्धारित की है जिससे दफ्तर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके। दो दिनों में अब तक कुल 60 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
दफ्तर में भीड़भाड़ न जुटे इसके लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। 10-10 आवेदकों को एक बार में दफ्तर में बुलाया जा रहा है। पूर्वाह्न 10 से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और अपराह्न तीन बजे से सायं पांच बजे तक आवेदकों की प्रक्रियाएं पूरी कराई जा रही हैं। दफ्तर में आने वाले आवेदकों को मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है। सभी कर्मियों को दफ्तर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया गया है। लॉकडाउन से पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए फीस जमा करने वालों को दोबारा फीस नहीं देना होगा और परमानेंट लाइसेंस में 30 सितंबर तक पेनाल्टी नहीं ली जाएगी।