{"_id":"677c005d2c1db5d71a07b59c","slug":"55-buses-will-take-the-devotees-to-maha-kumbh-balrampur-news-c-99-1-brp1008-119249-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 55 बसें श्रद्धालुओं को पहुंचाएंगी महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 55 बसें श्रद्धालुओं को पहुंचाएंगी महाकुंभ
विज्ञापन
बलरामपुर। कुंभ स्नान के लिए 55 रोडवेज बसें श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाएंगी। इसमें से दस शटल सेवा की बसें श्रावस्ती जिले सहित अन्य क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को कुंभ मेले तक पहुंचाएंगी। इसके लिए दस जनवरी से रोडवेज बसों का संचालन जिले से शुरू हो जाएगा। सफर के दौरान यात्रियों को सभी रोडवेज बसों में राम धुन सुनाई जाएगी। कुंभ जाने के लिए यह बसें भगवा रंग में तैयार हैं। रात में चलने वाली इन बसों में कोहरे से निपटने के लिए ऑल वेदर बल्ब भी लगाए गए हैं।
बलरामपुर डिपो में पहले 81 बसों का बेड़ा था, जिसमें 70 परिवहन निगम की और 11 बसें अनुबंधित थीं। 15 साल की आयु पूरी करने वाली पांच बसों को नीलाम कर दिया गया। ऐसे में डिपो के पास 67 बसों का बेड़ा रह गया। महाकुंभ को देखते हुए बलरामपुर डिपो को 10 नई बसों की सौगात दी गई। अब डिपो के पास 86 बसों का बेड़ा हो गया है। 10 नई बसों के अलावा 45 पुरानी बसों की मरम्मत कराकर उन्हें भगवा रंग में रंगाया गया है। (संवाद)
इस तरह हुआ बलरामपुर डिपो की बसों का रूट निर्धारण
बलरामपुर से प्रयागराज तक -20 बसें
तुलसीपुर से प्रयागराज तक -15 बसें
उतरौला से प्रयागराज तक -15 बसें
श्रावस्ती जनपद मुख्यालय भिनगा से प्रयागराज तक -5 बसें
तीन चरणों में जाएंगे श्रद्धालु
कुंभ मेले का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। कुंभ मेला का पहला चरण 12 से 23 जनवरी तक, दूसरा चरण 24 जनवरी से सात फरवरी तक व तीसरा चरण आठ फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। मुख्य स्नान की तिथि 13 जनवरी, 14 जनवरी, 29 जनवरी, तीन फरवरी, 12 फरवरी व 26 फरवरी तय है, जबकि मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को है। कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए डिपो में विशेष तैयारी की गई है।
विज्ञापन
शटल सेवा के रूप में चलेंगी 10 नई बसें
डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम के मुताबिक बलरामपुर को मिली 10 नई बसें शटल सेवा के रूप में चलेंगी। ऐसी बसें रूट की तुलना में कम दूरी तय करती हैं। शटल बसों को श्रद्धालुओं के बड़े समूहों को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। शटल सेवा का मकसद, लोगों को कम दूरी के लिए सुविधाजनक व किफायती यात्रा उपलब्ध कराना है।
वर्दी में रहेंगे चालक-परिचालक
कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए सभी बसों की मरम्मत कराई गई। सभी चालक व परिचालकों को वर्दी में आने का निर्देश दिया गया है। रोडवेज बस अड्डा पर यात्रियों को ठंड से बचाव के लिए अलाव के भी इंतजाम कराए गए हैं। -गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम