{"_id":"600856d18ebc3e30d030a507","slug":"52-roads-will-be-built-with-four-and-a-half-crores-balrampur-news-lko560857683","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार करोड़ से बनेंगी 52 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार करोड़ से बनेंगी 52 सड़कें
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला विधानसभा क्षेत्र के चार ब्लॉकों में साढ़े चार करोड़ रुपये से 52 सड़कों का निर्माण होगा। जिला पंचायत चालू वित्तीय वर्ष के अंत कर इसका कार्य समाप्त कराएगा। बुधवार को उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने जिला पंचायत परिसर में सड़क परियोजनाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
समारोह में विधायक ने कहा कि जिले में सड़कों की कमी के चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बदहाल सड़कें भी लोगों के आवागमन में रोड़ा थी। प्रदेश सरकार की तरफ से विशेष प्रयास करके बलरामपुर जिले में सड़कों के निर्माण का खाका तैयार किया गया। जिला पंचायत की तरफ से भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण का जाल बिछाया जा रहा है।
हर गांवों में अब सड़कें होंगी। अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय ने विधायक को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। अपर मुख्य अधिकारी ने कहा कि उतरौला विधानसभा क्षेत्र में चार करोड़ 47 लाख 46 हजार रुपये से 52 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। राज्य वित्त आयोग की अवशेष धनराशि, परफारमेंश ग्रांट, राज्य वित्त आयोग व 15वां वित्त आयोग के तहत सभी परियोजनाओं का कार्य जिला पंचायत प्रशासक/डीएम श्रुति की निगरानी में हो रहा है।
विज्ञापन
दो करोड़ 38 लाख 50 हजार रुपये की लागत से चार किलोमीटर लंबाई में 28 नई सड़कों का निर्माण होगा। एक करोड़ 12 लाख 36 हजार रुपये में पांच किलोमीटर लंबाई की नौ सड़कों, 86 लाख 60 हजार रुपये में पांच किलोमीटर लंबाई की 14 सड़कों पर सोलिंग व 10 लाख रुपये से एक पुलिया व उसके एप्रोच का निर्माण कार्य 15 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। सभी जेई को निर्देश दिया गया है कि परियोजनाओं के कार्यस्थल का भ्रमण करके फोटो व्हाट्सएप पर भेजें। इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव, अनिल व शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।