फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अपराजिता कार्यक्रम बलरामपुर-संशोधित

अपराजिता कार्यक्रम बलरामपुर-संशोधित

Thu, 28 Feb 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम बलरामपुर-संशोधित
उतरौला (बलरामपुर)। शिक्षा ही समाज में नाम रोशन करने का सबसे बड़ा साधन है। शिक्षित होकर बेटियां समाज में सम्मान का हक हासिल करें। आत्मनिर्भर बनने के बाद ही बेटियों को समाज में नाम रोशन का मौका मिल सकेगा। बेटियां अल्लाह की सबसे बड़ी नियमत हैं। समाज के सभी लोगों को बेटियों को शानदार तालीम देने के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन



मदरसे के शिक्षक मो. शकील ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के संबंध में तमाम महत्वपूूर्ण बातें बताई। दारुल उलूम जियाउल इस्लाम उतरौला में गुरुवार को अमर उजाला की तरफ से सुरक्षा व सम्मान विषय पर आयोजित कार्यक्रम में चर्चा की गई। 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



समाज को बदलने का बेटियों में हुनर
समाज को बदलने का बेटियों में शानदार हुनर है। बेटियों के हुनर को विकसित कर उन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है। अमर उजाला की तरफ से 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों का जागरूक करने का शानदार मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती जमील अहमद खां, प्रधानाचार्य दारुल उलूम जियाउल इस्लाम


आत्मनिर्भर बनकर समाज में करें नाम रोशन
बेटियां आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपना नाम रोशन करें। बेटियों के आगे बढ़ने से समाज का हर स्तर पर विकास होगा। 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत आयोजित अपराजिता कार्यक्रम बेटियों के जीवन को रोशन करने में मददगार साबित हो रहा है।
मोहम्मद अजमल कादिरी, उप प्रधानाचार्य


समाज के निर्माण में महिलाओं का है योगदान
-समाज के निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान है। बेटियों को 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत जागरुक करके अमर उजाला ने शानदार पहल की है। कार्यक्रम के माध्यम से बताई जा रही बातों को सीख करके बेटियां अपने जीवन को रोशन करें।
शबी अहमद, शिक्षक


सम्मान के लायक बनें बेटियां
-समय आ गया है कि अब बेटियों को खुद अपने सम्मान की लड़ाई लड़नी होगी। 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत अमर उजाला की तरफ से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम बेटियों को जागरुक करने में शानदार योगदान निभा रहा है।
मो. शमीम, समाजसेवी


अमर उजाला की तरफ से सम्मान व हक विषय पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से हम सब को जीवन संवारने के लिए तमाम चीजें जानने का मौका मिला है। अमर उजाला का कार्यक्रम सराहनीय है।
रुमाना नाज


मदरसा में अमर उजाला की तरफ से 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत आयोजित अपराजिता कार्यक्रम बेटियों के जीवन में उजाला भर रहा है। कार्यक्रम में सम्मान व हक के बारे में जानकारी मिली है।
रेशमा बानो


अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से मदरसे में दी गई जानकारी हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के माध्यम से हम बेटियों को आगे बढ़ने के बारे में जानकारी हासिल हुई है।
कनीज हसनयन


हम बेटियों को शासन स्तर से संचालित हो रही योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। जानकारी के अभाव में लाभ नहीं ले पा रहे है। अमर उजाला के कार्यक्रम से नई जानकारी प्राप्त हुई है।
सालिहा खातून


अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम काफी अच्छा रहा है। कार्यक्रम के चर्चा के दौरान बेटियों को भी आगे बढ़ने के संबंध में जानकारियां हासिल हुई हैं जो जीवन के लिए उपयोगी होंगी।
साजिया खातून


कार्यक्रम में दी गई सुरक्षा व सम्मान के बारे में जानकारी उपयोगी रही है। चर्चा के दौरान बेटियों को समाज में नाम रोशन करने व आगे बढ़ने के बारे में बताया गया है।
मुशरा खातून


अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम सम्मान व हक के बारे में बेटियों को जागरुक कर रहा है। बेटियों को जागरुक होने पर ही शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
हुमैरा खातून


शासन स्तर से संचालित बेटियों के लिए योजनाओं के बारे में अमर उजाला के कार्यकम से जानकारी हासिल हुई है। यह जानकारी हमारे जीवन में नई रोशनी भरेगा।
शायबा बानो


जीवन को रोशन करने के लिए जानकारी होना आवश्यक है। जानकारी न होने के चलते हम योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे है। योजनाओं के बारे में अमर उजाला के कार्यक्रम से जानकारी मिली है।

सना फातिमा


मदरसों में कराए जा रहे अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम का अच्छा असर हो रहा है। मदरसों की बेटियां भी अमर उजाला के परिचर्चा कार्यक्रम से जानकारी हासिल कर सम्मान व हक प्राप्त कर सकती है।
अलीशा बानो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed