फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को जलाने का आरोप

छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को जलाने का आरोप

Fri, 06 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को जलाने का आरोप
छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल डाल जलाया
विज्ञापन


बलरामपुर। छेड़खानी का विरोध करने पर दबंग ने युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर जला दिया। युवती गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती है। शिकायत पर स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की तो युवती के पिता ने डीजीपी से आनलाइन शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

डीजीपी को भेजे गए शिकायती पत्र में उतरौला कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कहा है कि उसकी बेटी को फोन कर छेड़खानी करता है। फोन से ऊबकर बेटी ने मोबाइल अपनी भाभी को दे दिया।
विज्ञापन


इसी बात से नाराज दबंग एक अप्रैल की रात अपने एक अन्य साथी के साथ घर पहुंच गया और सोते वक्त मेरी बेटी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विपक्षी दबंग किस्म का आदमी है। गांव का कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ गवाही नहीं दे रहा है। ग्रामीण ने बताया कि पिछले साल भी आरोपी ने छेड़खानी की थी।

मामले की शिकायत उतरौला कोतवाली में की गई थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करने के बजाए दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। कार्रवाई न होने से उसका हौसला बढ़ गया।

इधर लगातार वह उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। मना करने पर दबंग ने मेरी बेटी को जला दिया और अब धमकी दे रहा है। शिकायतकर्ता ने डीजीपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

पुलिस अक्सर करती है हीलाहवाली

जिले की पुलिस महिला जनित अपराधो में अक्सर कटघरे में आ जाती है। पूर्व में भी कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें पुलिस ने या तो जबरन समझौता करा दिया या फिर कार्रवाई में हीलाहवाली करती रही।

अभी एक ताजा मामला गैसड़ी कोतवाली का है। पीड़ित का कहना है कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी नाबालिग बेटी को कुछ लोग भगा ले गए हैं। उसने कोतवाली में तहरीर भी दी है। तहरीर में आरोपियों को नामजद किया गया है।

उसके बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस तरह के तमाम मामले सामने आते रहते हैं। एसपी प्रमोद कुमार का कहना है कि महिला जनित अपराधों में तत्काल करने का निर्देश मातहतों को दिया गया है।



-शिकायतकर्ता तथा विपक्षियों के बीच पारिवारिक विवाद का मामला है। बीते दिनों यह प्रकरण संज्ञान में आया था। जांच के बाद पता चला कि शिकायतकर्ता पेशबंदी में झूठा आरोप लगा रहा है। इसीलिए उसने स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बजाए डीजीपी को शिकायत भेजी है। मामले की जांच में भी शिकायतकर्ता का झूठ पकड़ा जा चुका है।
प्रमोद कुमार, एसपी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed