फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   लाल निशान से 33 सेमी ऊपर पहुंची राप्ती, बिगड़ने लगे बाढ़ के हालात

लाल निशान से 33 सेमी ऊपर पहुंची राप्ती, बिगड़ने लगे बाढ़ के हालात

Sun, 13 Aug 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
लाल निशान से 33 सेमी ऊपर पहुंची राप्ती, बिगड़ने लगे बाढ़ के हालात
लाल निशान से 33 सेमी ऊपर पहुंची राप्ती, बिगड़े हालात
विज्ञापन

- नेपाल से राप्ती नदी में छोड़ा गया 1.32 लाख क्यूसेक पानी
- 250 गांवों पर मंडराने लगा बाढ़ का खतरा
- प्रशासन सतर्क, शासन से मंगाई गई एनडीआरएफ टीम
बलरामपुर। नेपाल से छोड़े गए पानी के चलते रविवार को जिले में राप्ती नदी ने रौद्र रुप अख्तियार कर लिया है। शाम तक नदी का जलस्तर लाल निशान 104.620 मीटर से 33 सेमी ऊपर 104.950 मीटर पर पहुंच गया है। नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। पूर्वानुमान है कि नदी का जलस्तर 105.350 मीटर तक बढ़ेगा। लाल निशान पार करने के बाद जिले में बाढ़ की स्थिति बिगड़ने लगी है। जिले के करीब 250 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दतरंगवा डिप पर पानी भर जाने के कारण गौरा चौराहा-तुलसीपुर मार्ग बंद हो गया है। रविवार को एक बार फिर राप्ती नदी के लाल निशान पार करने से खत्म हो गई है। नदी का जलस्तर नेपाली पानी के चलते तेजी से बढ़ रहा है। नगर के किनारे वाले क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी भर रहा है। सिसई घाट-मदारा मार्ग बाढ़ का पानी भर जाने से बंद हो गया है। कटरा शंकर नगर गांव के पास भी बाढ़ का पानी भरने लगा है। टेंगनहिया मानकोट, जबदहा-जबदही आदि गांव बाढ़ की चपेट में है। ललिया थाना क्षेत्र की तरफ से बाढ़ का दबाव बढ़ना शुरु हो गया है। उतरौला तहसील क्षेत्र के मंझारी, लखमा, पचौथा, चंदापुर, अल्लीपुर बुजुर्ग, बाघाजोत, बभनपुरवा, मटियरिया कर्मा, मटियरियाडीह सहित सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है। इन गांवों के चारों तरफ बाढ़ का पानी भर गया है। किसी भी समय पानी गांव में भी घुस सकता है।
और बिगड़ सकते है हालात
-राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते यह संभावना जताई जा रही है कि सोमवार तक बाढ़ का पानी बलरामपुर-तुलसीपुर नेशनल हाईवे पर नगर के निकट शारदा पब्लिक स्कूल तथा बेलहा डिप पर चलने लगेगा। हाईवे पर पानी आने से पूर्व की भांति तुलसीपुर तहसील का सड़क मार्ग से संपर्क कट सकता है।
विज्ञापन

विधायक ने लिया जायजा
-राप्ती नदी पर रामपुर करमहना बांध के क्षतिग्रस्त होने के जायजा रविवार को सदर भाजपा विधायक पल्टूराम ने लिया। विधायक ने बांध के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की गहन जांच की तथा संबंधित अफसरों को यहां पर हर संभव राहत व बचाव कार्य किए जाने का निर्देश भी दिए। इस अवसर पर बृजेंद्र तिवारी, पप्पू पांडेय, अमित सिंह व लड्डू सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत व बचाव कार्य तेज
-राप्ती नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए राहत व बचाव कार्य तेज कर दिए गए है। सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील है। बाढ़ संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। फ्लड पीएसी सतर्क है। एनडीआरएफ की टीम बुला ली गई है। बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
-आरके मिश्र, डीएम बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed