{"_id":"593c313d4f1c1b2b1e8b456d","slug":"51497116989-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ को जन सेवा का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ को जन सेवा का निर्देश
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ को जनसेवा का निर्देश
-डीएम ने संयुक्त जिला अस्पताल के वार्डों का किया निरीक्षण
बलरामपुर। मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ जन सेवा के कार्यों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें। अस्पताल में आने वाले मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएं। शिकायत मिलने पर किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। यह बातें डीएम राकेश कुमार मिश्र ने शनिवार को संयुक्त जिला अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण करते हुए कही।
डीएम ने कहा कि संयुक्त जिला अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहद शानदार है। डीएम ने बताया कि जिले में चिकित्सकों की कमी को दूर कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से सर्जन व विशेषज्ञ चिकित्सकों की डिमांड की गई है। सभी मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ संसाधनों के माध्यम से मरीजों का इलाज व देखरेख करें। निरीक्षण के दौरान मौजूद तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने भरोसा दिलाया कि जिले में सर्जन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के संबंध में शासन को अवगत कराया जाएगा। निरीक्षण के समय सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, अपर सीएमओ डॉ. जयंत कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके सिंहल व सीएमएस डॉ. एसडी भारती मौजूद रहे।