{"_id":"593acdeb4f1c1b431c8b4571","slug":"51497026027-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मबाइल पर बात न करने से नाराज लोगों ने परिवार पर बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मबाइल पर बात न करने से नाराज लोगों ने परिवार पर बोला धावा
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल पर बात न करने से नाराज लोगों ने परिवार पर बोला धावा
घर में घुसकर 9 लोगों को पीटकर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। थाना बलरामपुर देहात अंतर्गत खमौवा गांव में दबंग भाइयों ने मोबाइल पर बात न करने से नाराज होकर परिवार पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर दोनों भाइयों ने 9 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस द्वारा दोनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
खमौवा निवासी अहमद हसन ने बताया कि गांव के इमाम अली व उनके भाई तूफान ने मेरे बेटे शहबान अली द्वारा मोबाइल पर बात न करने से नाराज होकर घर पर धावा बोल दिया। इन लोगों ने घर में घुसकर दिलदार को ऐसा मारा की उसका दांत टूट गया। साफिया को पीटकर बेहोश कर दिया। दोनों भाइयों की मारपीट में लग्गड, सरथोल व सुशीला सहित 9 लोग घायल हो गए हैं। गांव वालों के जुटने पर इमाम अली को पकड़ लिया गया तथा तूफान मौके से फरार हो गया। थानध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है।