फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   50 girl students of Kasturba Vidyalaya will get hostel

कस्तूरबा विद्यालय की 50 बेटियों को मिलेगा छात्रावास

Mon, 30 May 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
50 girl students of Kasturba Vidyalaya will get hostel
बलरामपुर। कक्षा आठ पास करने वाली कस्तूरबा की 50 बेटियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रावास में रहने की सुविधा मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार में बालिका छात्रावास का जुलाई में शुभारंभ होगा। 100 बेड वाले छात्रावास में रहने, खाने व पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 100 दिन की कार्ययोजना में छात्रावास संचालन को शामिल किया गया है। डीएम श्रुति व विभागीय उच्चाधिकारियों की देख-रेख में छात्रावास का संचालन होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री की 100 दिन की कार्ययोजना में शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार में 100 बेड वाले बालिका छात्रावास के संचालन को शामिल किया गया है। बालिका छात्रावास तैयार हो गया है। जुलाई से कक्षा आठ पास करने वाली कस्तूरबा की बेटियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रावास में रहने की मुफ्त सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

पहले साल छात्रावास में 50 बेटियों का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, बीपीएल परिवार व अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियां शामिल होंगी। पंजीकरण के लिए पांच जून को जीजीआईसी उतरौला में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य, बीईओ रेहरा बाजार व कस्तूरबा रेहरा बाजार की वार्डन शामिल होंगी। छात्रावास के लिए बेटियों को पांच जून को जीजीआईसी उतरौला में लगने वाले शिविर में अभिभावकों की सहमति पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed