फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   विद्युत आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विद्युत आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 03 Mar 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन




बलरामपुर। तुलसीपुर विकास खंड के छतुआपुर गांव में ट्रांसफार्मर जलने के कारण तीन माह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। गांव में बिजली न आने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने डीएम से ट्रांसफार्मर बदलवा कर शीघ्र आपूर्ति शुरु कराए जाने की मांग की है।



ग्रामवासी गुरसहाय, विजयपाल, दाऊद, शकील, मोहन व असगर आदि ने गांव में ट्रांसफार्मर के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि विगत तीन माह पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर जलने के कारण गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है जिससे गांव के लोगों को बिजली का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन




बिजली न आने से विद्युत उपकरण बंद पड़े है। ढिबरी के सहारे घरों में रोशनी की जा रही है। परीक्षा शुरू होने से बच्चों को तैयारी करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने यह भी बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार लिखित रुप से विभागीय अफसरों को दी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन लोगों ने डीएम से मांग किया है कि खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाकर शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति शुरु कराई जाए। जेई संतोष कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर की डिमांड भेजी गई है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति शुरु कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed