फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   वेंटीलेटर पर है मोबाइल व इंटरनेट की बीएसएनएल सेवा

वेंटीलेटर पर है मोबाइल व इंटरनेट की बीएसएनएल सेवा

Sun, 09 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
वेंटीलेटर पर है मोबाइल व इंटरनेट की बीएसएनएल सेवा
बॉटम :
विज्ञापन

तीन महीने से बीएसएनएल की सेवाएं भगवान भरोसे
- तीन में से मात्र एक लाइन पर चल रहा मोबाइल व ब्रॉडबैंड
- विभागीय उच्च अधिकारी समय के प्रति नहीं दिख रहे संवेदनशील
- आए दिनों खराबी के चलते उपभोक्ता परेशान
लालजी सिंह
बलरामपुर। जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड की ब्रॉडबैंड इंटरनेट व मोबाइल सेवाएं करीब तीन महीनों से भगवान भरोसे चल रही है। तीन ओएफसी लाइनों में से मात्र एक लाइन के भरोसे यह सेवा चालू है। दो ओएफसी लाइनें के बिल कट जाने के कारण खराब पड़ी है। आए दिन ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने से उपभोक्ता परेशान है। मोबाइल सेवा ठप होने से प्रशासनिक अफसर भी परेशान होते है। खराब पड़ी लाइनों की मरम्मत के प्रति विभागीय उच्चाधिकारी संवेदनहीन दिख रहे है।
भारत संचार निगम लिमिटेड की इंटरनेट व मोबाइल सेवा के लिए तीन लाइनें बिछाई गई है। इन लाइनों से जिले को गोंडा जिले से जोड़ा गया है। एक टेलीफोन लाइन ओएफसी केबल के माध्यम से सीधे गोंडा से बलरामपुर वाया इटियाथोक बिछाई गई है। दूसरी लाइन बलरामपुर-उतरौला-रेहरा बाजार-मनकापुर होते हुए गोंडा से जुड़ी है। यह दोनों लाइनें सड़क निर्माण में केबल कटने की वजट से गत करीब तीन महीने से ठप है। विभाग की तीसरी लाइन बलरामपुर-तुलसीपुर-उतरौला धानेपुर होते हुए गोंडा गई है। वर्तमान समय में मात्र इसी एक लाइन के भरोसे जिले में बीएसएनएल की मोबाइल व इंटरनेट सेवा चल रही है।
विज्ञापन

आए दिन लाइन में हो रहे फाल्ट के चलते जिले में बीएसएनएल का नेटवर्क घंटो ध्वस्त रहता है। यही नहीं लोड ज्यादा होने के चलते लोगों को इस सेवा की स्पीड भी काफी धीमी मिलती है। मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त होने से सबसे ज्यादा परेशानी प्रशासनिक अफसरों को होती है। नेटवर्क गायब होने पर डीएम, एसपी से लेकर थानेदारों तक के मोबाइल नंबर ठप हो जाते है। खराब पड़ी दोनों लाइनों की मरम्मत कब होगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र होगी मरम्मत
-बीएसएनएल की गोंडा-बलरामपुर सीधी लाइन तथा गोंडा-मनकापुर-रेहरा बाजार, उतरौला होते हुए बलरामपुर तक आने वाली ओएफसी लाइन सड़क निर्माण में केबल कट जाने के कारण ठप पड़ी है। विभागीय उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही इन लाइनों की मरम्मत कर सेवा बहाल की जाएगी।
-राकेश तिवारी, एसडीई टेलीफोन्स बलरामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed