फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   औचक निरीक्षण कर कोटेदारों के खिलाफ कसा गया शिकंजा

औचक निरीक्षण कर कोटेदारों के खिलाफ कसा गया शिकंजा

Fri, 16 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण कर कोटेदारों के खिलाफ कसा गया शिकंजा
कोटेदारों के खिलाफ कसा शिकंजा
विज्ञापन

पूर्ति महकमे ने निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश
-गरीबों को राशन देने में हीलाहवाली करने पर दी गई कार्रवाई की चेतावनी
बलरामपुर। राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए पूर्ति महकमा ने कोटेदारों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। शुक्रवार को नगर क्षेत्र के कई कोटे की दुकानों का औचक निरीक्षण कर कोटेदारों को कड़े निर्देश दिए गए। गरीबों को राशन देने में हीलाहवाली बरतने वाले कोटेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक गिरिशचंद्र वर्मा के साथ नगर क्षेत्र की कई कोटे की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नहर बालागंज के कोटेदार अबरार हुसैन, सिविल लाइन के कोटेदार नितिन गुप्ता, चिकनी के कोटेदार मोहम्मद रईश, गदुरहवा के कोटेदार महताब हुसैन की दुकानों पर राशन वितरण दुरुस्त पाया गया। इन कोटेदारों को गरीबों को निर्धारित रेट पर गेहूं व चावल बांटने का निर्देश दिया गया। कोटेदार रुपेेश मिश्रा को निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर कड़ी चेतावनी दी गई। पहलवारा में रामचरन गुप्ता की दुकान बंद पाए जाने पर जवाब तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न देने पर कोटेदार के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed