{"_id":"593d7c2b4f1c1bb33f8b4586","slug":"41497201707-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत्रु संपति पर खेती करने वाले पांच किसानों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत्रु संपति पर खेती करने वाले पांच किसानों के खिलाफ केस
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शत्रु संपत्ति पर खेती करने वाले पांच किसानों के खिलाफ केस
-एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने दर्ज कराया केेस
अमर उजाला ब्यूरो
उतरौला-बलरामपुर। एंटी भू-माफिया अभियान के तहत शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर खेती करने वाले पांच किसानों के खिलाफ उतरौला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीएम के निर्देश पर यह केस हल्का लेखपाल ने दर्ज कराया है।
तहसील उतरौला के इटईरामपुर पश्चिमी गांव में गाटा संख्या 1607, 2831, 3235, 3233, 3228 शत्रु संपत्ति है। इन संपत्तियों के मालिकान पाकिस्तान में जाकर बस गए हैं। सरकार ने इन जमीनों को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया है। इसी जमीन पर इटईराम के किसान मंगरे, द्वारिक, गम्मू, ईदू तथा गजपुर ग्रंट के किसान मो. अहसान कब्जा कर खेती कर रहे हैं। हल्का लेखपाल मनीष गुप्ता ने बताया कि इन लोगों से शत्रु संपत्ति पर किया गया कब्जा खाली करने को कई बार कहा गया। लेेकि लोग अवैध कब्जा खाली नहीं कर रहे थे।
एंटी भू माफिया अभियान के तहत एसडीएम आरबी राम के निर्देश पर अवैध कब्जा करने वाले पांचों किसानों के खिलाफ उतरौला कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने वाले किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।