{"_id":"593c313d4f1c1b1a138b45cd","slug":"41497116989-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशुओं को निमोनिया से बचाने की कवायद शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशुओं को निमोनिया से बचाने की कवायद शुरु
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिशुओं को निमोनिया से बचाने की कवायद
-जिले में निमोनिया का लगेगा मुफ्त टीका
- सभी सरकारी अस्पतालों में एएनएम करेंगी टीकाकरण
- जिला अस्पताल में एमएलए व डीएम ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। जिले में आज से निमोनिया वैक्सीन का टीका मुफ्त लगाया जाएगा। यहां के सभी सरकारी अस्पतालों में जीरो पांच साल तक सभी बच्चों का टीकाकरण कराने का निर्देश एएनएम को दिया गया है। शनिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व डीएम ने निमोनिया वैक्सीन के टीकाकरण का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के छह जिलों में निमोनिया वैक्सीन के मुफ्त टीकाकरण शुरू किया गया है। बलरामपुर के साथ-साथ सिद्घार्थनगर, श्रावस्ती, लखीमपुर खरी, सीतापुर व बहराइच में जीरो से पांच साल तक के सभी बच्चों को निमोनिया वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सबसे अपील की है कि सभी लोग संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के साथ सीएचसी व पीएचसी पर एएनएम से मुफ्त टीकाकरण कराकर निमोनिया जैसी जानलेवा बीमारी को जड़ से खत्म करने में मदद करें।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके सिंहल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नीमो कोकस कैंजागेट वैक्सीन जीरो से पांच साल तक बच्चों को निमोनिया से होने वाले डेथ पर पूर्ण अंकुश लगाएगा। निमोनिया वैक्सीन की सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क सप्लाई है। बच्चे को छह एवं 10वें सप्ताह में दो प्राइमरी डोज लगाया जाएगा। बच्चों को नौ महीने पर बूस्टर डोज दिया जाएगा। निमोनिया की नई वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। टीकाकरण के बाद बच्चे पर कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, अपर सीएमओ डॉ. जयंत कुमार, सीएमएस डॉ. एसडी भारती, डब्लूएचओ की कंस्लटेंट डॉ. आरती सिंह, डीपीएम एनआरएचएम शिवेन्द्र मणि तिवारी, यूनीसेफ के बलवंत सिंह, अमित श्रीवास्तव व को-ऑडिनेटर यूएनडीपी बिनोद त्रिपाठी आदि ने निमोनिया वैक्सीन के बारे में जानकारी दी।