फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   387th rank of sweta in PCSJ

पीसीएस-जे में श्वेता की 387वीं

Sun, 21 Jul 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
387th rank of sweta in PCSJ
श्वेता विश्वकर्मा। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। शैक्षिक रूप से अति पिछड़े जिले की होनहार छात्रा श्वेता विश्वकर्मा ने जज बनकर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती है। नगर के पहलवारा मोहल्ले में रहने वाले सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट अनिल कुमार विश्वकर्मा की इकलौटी पुुत्री श्वेता विश्वकर्मा ने दूसरे प्रयास में ही पीसीएस-जे की परीक्षा पास की है। श्वेता को 387वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

श्वेता ने कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई नगर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज से पूरी की। एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर से बीएससी करने के बाद श्वेता का मन कानून की पढ़ाई की तरफ चला गया। शक्ति स्मारक संस्थान दुल्हिनपुर से एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर श्वेता पीसीएस-जे की तैयारी के लिए प्रयागराज चली गई।
विज्ञापन

श्वेता की मां प्रयागवती गृहिणी हैं। श्वेता के भाई प्रिंस ने बताया कि उनकी बहन ने लगातार दूसरे प्रयास में ही पीसीएस-जे की परीक्षा पास कर ली है। श्वेता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। श्वेता की सफलता पर वैभव शर्मा, पारितोष सिन्हा, तिलराम जायसवाल, रामू शर्मा, कमल नरायन मौर्या व जितेन्द्र प्रताप सिंह, नितेश सिंह आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed