फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   36 new corona patients found including ssb and police personnel

पुलिस व एसएसबी जवान सहित 36 मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 14 Aug 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
36 new corona patients found including ssb and police personnel
बलरामपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार की रात व शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 36 लोग पॉजिटिव पाए गए है। नगर के खलवा मोहल्ले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस व एसएसबी के जवान भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। बैंकों में भी कोरोना का संक्रमण पैर फैला चुका है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात व शुक्रवार को जिले में कुल 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। पुलिस लाइंस के तीन व नगर कोतवाली बलरामपुर से एक पुलिस कर्मी सहित एसएसबी के दो जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अतिरिक्त बजाज चीनी मिल श्रीदत्तगंज के एक व बलरामपुर चीनी मिल के चार कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। खलवा मोहल्ले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां आठ लोग पॉजिटिव मिले है। इसके अतिरिक्त भगवतीगंज बलरामपुर से दो, कलवारी से एक, रफीनगर उतरौला से एक, अजगरी गेड़ास बुजुर्ग से एक, पुरानी बाजार तुलसीपुर से तीन, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से एक, महादेव गोसाई तुलसीपुर से एक, कोयलरा बलरामपुर से एक, महराजगंज तराई तुलसीपुर से एक, बकौली राजपुर गैसड़ी से एक, नौवाबाग संतोषी माता मंदिर तिराहा से एक, पीपल तिराहा बलरामपुर से एक व नौशहरा बलरामपुर से एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

सात कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती सात कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि स्वस्थ होने वाले सभी मरीजों को सुरक्षा किट देकर घर भेज दिया गया है। सभी मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 588 हो गई है। 286 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 292 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed