फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   36 more corona infected found in Balrampur

बलरामपुर में 36 और मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 17 Jan 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
36 more corona infected found in Balrampur
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने तथा लोगों की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट के मुताबिक तीन पुलिस कर्मी व एक बैंक कर्मी सहित 36 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी संक्रमितों की निगरानी की जा रही है। सोमवार को जिले में चार कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कोविड-19 के प्रति लोगों की लापरवाही के चलते कोविड संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट के अनुसार पुलिस लाइन बलरामपुर के दो व बलुहा पुलिस चौकी का एक आरक्षी तथा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पचपेड़वा का एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

चीनी मिल बलरामपुर में भी एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सबसे अधिक बलरामपुर नगर क्षेत्र के खलवा मोहल्ले में तीन, एमएलके महाविद्यालय व मेवालाल में दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसी तरह बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर खुर्द, शीतलापुर देहात, इकौना, गनेशपुर, सेमरहना, नरायनपुर, ज्योनार, कतवरिया, महदेइया चसवा, इतिहानपुरवा, भानपुर बनवारी, नरायनगढ़, चौकियापोस्ट व हंसडीह में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गैसड़ी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भोजपुर व जरवा में दो-दो तथा पिड़ियाखुर्द उतरौला, पादरी श्रीदत्तगंज, सुगानगर पचपेड़वा, रेहरा बाजार, बड़ेरिया सर्जनपुर व कपौव्वा उतरौला में एक-एक सहित जिले में कुल 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस तरह जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 188 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed