फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   36 hours waterless fast begins after Kharna

खरना के बाद 36 घंटे का निर्जल व्रत शुरू

Sat, 29 Oct 2022 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
36 hours waterless fast begins after Kharna
बलरामपुर। सूर्य की उपासना के महापर्व डाला छठ की जिलेभर में धूम है। डाला छठ के दूसरे दिन शनिवार को खरना मनाया गया। खरना में प्रसाद ग्रहण कर महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा और तीसरे दिन भी उपवास रहने का संकल्प लिया। व्रती महिलाएं रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्रों की खुशहाली एवं परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगेगी।
विज्ञापन

छठ पूजा पूर्वांचल के जिलों का मुख्य त्योहार है। इसमें सूर्यदेव और छठ मइया की पूजा की जाती है। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि को बेटों की सलामती व परिवार की खुशहाली के लिए ये त्योहार मनाया जाता है।
विज्ञापन

मान्यता है कि पौराणिक काल में भगवान श्रीराम एवं माता सीता ने लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद दीपावली के छठे दिन सर्वप्रथम भगवान सूर्य एवं छठ माता की पूजा की थी। तभी से ये परंपरा चली आ रही है। षष्टी तिथि से दो दिन पहले नहाय खाय से इस चार दिवसीय त्योहार की शुरूआत होती है। छठ पूजा के दूसरे दिन खरना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को खरना में महिलाओं ने पूड़ी और चावल की खीर पकाकर भोग लगाकर परिवार के सदस्यों एवं अन्य को प्रसाद बांटा। फिर प्रसाद ग्रहण कर महिलाओं ने छठ व्रत की शुरूआत की और तीसरे दिन भी निर्जल व्रत रहने का संकल्प लिया। छठ व्रत रहने वाली प्रतिभा सिंह ने बताया कि महिलाएं रविवार शाम डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी। सोमवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर डाला छठ व्रत का समापन करेंगी।

डाला छठ में डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सैकड़ों व्रती महिलाएं झारखंडी सरोवर पहुंचती हैं। बाढ़ के कारण इस बार झारखंडी सरोवर में काफी गंदगी थी। इसे देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से शनिवार को टीम लगाकर झारखंडी सरोवर की सफाई कराई गई। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने स्वयं झारखंडी सरोवर पहुंचकर सफाई कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed