फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Tue, 19 Feb 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
विज्ञापन


बलरामपुर। कांग्रेस फ्रंटल संगठनों की एक बैठक मंगलवार को खमौवा स्थित सकून लान में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सांसद डॉ. विनय कुमार पांडेय को श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र का संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से पूरी तैयारी से जुटने की अपील की गई।

बैठक में सर्वप्रथम पूर्व सांसद को लोकसभा संयोजक बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में पूर्व सांसद डॉ. पांडेय ने कहा कि प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया को जब से उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है तभी से कार्यकर्ताओं का उत्साह काफी बढ़ा है।
विज्ञापन


कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। बैठक में पूर्व विधायक अशफाक अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष खालिद बिन अफजल एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनीष ओझा ने कहा कि प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस 2009 के इतिहास को पुन: दोहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. इश्तियाक, शिवलाल, राज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. हामिद, खलीउल्ला, सत्यदेव तिवारी, राजेंद्र द्विवेदी, सौरभ त्रिपाठी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed