फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   टेंगनहिया मानकोट व नरायनपुर मझारी का अस्तित्व खतरे में

टेंगनहिया मानकोट व नरायनपुर मझारी का अस्तित्व खतरे में

Tue, 11 Jul 2017 09:31 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
टेंगनहिया मानकोट व नरायनपुर मझारी का अस्तित्व खतरे में

विज्ञापन
नेपाली पानी से बदले राप्ती के तेवर, कटान तेज
-टेंगनहिया मानकोट व नरायनपुर मंझारी का अस्तित्व खतरे में
-कटान तेज होने पर लोग अपने हाथों उजाड़ रहे आशियाना
लालजी सिंह
बलरामपुर। बीते दिनों नेपाल में हुई भारी बारिश के चलते राप्ती नदी के तेवर तीखे हो गए है। नदी चेतावनी बिंदु को पार कर गई है। जलस्तर बढ़ते ही नदी ने किनारे बसे गांवों पर कहर ढाना शरू कर दिया है। कटान की जद में आने की डर से लोग अपने हाथों ही अपनी गाढ़ी कमाई से बनाया गया आशियाना उजाड़ने लगे है। कटान के चलते टेंगनहिया मानकोट तथा नरायनपुर मंझारी गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
राप्ती नदी बीते दिनों नेपाल तथा जिले में हुई भारी बारिश के चलते उफान पर है। नदी मंगलवार को चेतावानी बिंदु 103.620 मीटर का निशान पर करते हुए शाम तक 103.900 मीटर तक पहुंच गई है। हलांकि नदी अभी लाल निशान 104.620 से करीब 72 सेमी नीचे है। नदी के उफान से तटवर्ती गांवों में कटान व बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। नदी टेंगनहिया मानकोट तथा नरायनपुर मंझारी गांव में तबाही मचा रही है। टेंगनहिया मानकोट में करीम, रहमुल्ला, कुद्दूस, सोनू, इश्तियाक अली व राधेश्याम अब तक कटान में अपना घर व खेत गवां चुके है। वहीं कटान की जद में आने से भगौती प्रसाद, राजेश गिरि, महेश कुमार, समील, मोहम्मद रऊफ, सुरेश गिरि, अकबाल, अफजाल, बाऊर व सलीम अपने हाथों से अपना आशियाना उजाड़कर सुरक्षित स्थान की तरफ पलायन कर रहे है। इन लोगों के 500 बीघा खेत नदी में समा चुका है। बाकी जमीन में तेजी से कटान हो रही है।
विज्ञापन

उधर नरायनपुर मंझारी गांव में कटान के चलते कई परिवार बांध पर फूंस का घर बनाकर उसमें रहने लगे है। स्थानीय निवासी विश्वनाथ, राम निवास, लालबाबू पांडेय, शक्तिमणि व रामहेत आदि ने बताया कि करीब 150 बीघे कृषि योग्य भूमि नदी की कटान में समाहित हो चुकी है। शेषराम, कमला प्रसाद, राजाराम, धीरज, ननकन व ह्रदयराम आदि के मकान भी कटान की जद में आ गए है। लोग रात भर जागकर अपनी तथा अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की जुगत कर रहे है। दोनों गांवों के पास सिंचाई विभाग के लोग चंद बालू भरी बोरियां डालकर कटान रोकने की प्रशासनिक औपचारिकता पूरी करने में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किए जा रहे है आवश्यक उपाय
वर्जन
-जल स्तर बढ़ने से राप्ती नदी ने टेंगनहिया मानकोट व नरायनपुर मंझारी गांव में कटान तेज कर दी है। स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश संबंधित उप जिलाधिकारियों को दिया गया। सिंचाई विभाग के लोगों को कटान रोकने के सभी आवश्यक उपाय करने को कहा गया है। स्थिति पर सतर्क निगाह रखी जा रही है।
-आरके मिश्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed