फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   300 women will become self-reliant by taking training in sewing

Balrampur News: सिलाई का प्रशिक्षण लेकर 300 महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Thu, 15 May 2025 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
300 women will become self-reliant by taking training in sewing
बलरामपुर के रोटरी क्लब ग्रेटर कार्यालय में महिलाओं को दिया गया प्रमाण पत्र। स्रोत क्लब
बलरामपुर। सिलाई का प्रशिक्षण लेकर 300 महिलाएं स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर बन सकेंगी। रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर की पहल से महिलाओं के हौसलों को उड़ान मिली है। बाल भारती इंटर कॉलेज में महिलाओं काे छह माह का सिलाई-कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया, जिसका बृहस्पतिवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष डॉ. सौरभ सिंह ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार कर के सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य अतिथि डॉ. संध्या सिंह ने कहा कि काेई भी कार्य छोटा नहीं होता है। सिलाई कढ़ाई से न सिर्फ स्वरोजगार बल्कि परिवार एवं समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। सिलाई-कढ़ाई के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। संचालन आलोक श्रीवास्तव ने किया। प्रशिक्षक पुष्पा यादव ने प्रशिक्षित महिलाओं को अपना उद्यम शुरू करने सलाह दी। भूपेंद्र सिंह, डॉ. विकास अग्रवाल, संजय शर्मा, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार जायसवाल, अनीता श्रीवास्तव, रीत कौर, डॉ. अफजाल अहमद व डॉ. विमल चंद्र त्रिपाठी आदि ने महिलाओं को सशक्त बनाने की मुहिम आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी, अनीता चौहान, मोनिका श्रीवास्तव, हरि किशोर वर्मा व सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed