फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   25 parents filled consent form for hostel

छात्रावास के लिए 25 अभिभावकों ने भरा सहमति पत्र

Mon, 06 Jun 2022 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
25 parents filled consent form for hostel
बलरामपुर। कक्षा आठ पास करने वाली कस्तूरबा की 50 बेटियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रावास में रहने की सुविधा मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार में बालिका छात्रावास जुलाई से शुरू होगा। 100 बेड वाले छात्रावास में रहने, खाने व पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 100 दिन की कार्ययोजना में छात्रावास को शामिल किया गया है। डीएम श्रुति व विभागीय उच्चाधिकारियों की देखरेख में छात्रावास का संचालन होगा। छात्रावास में रहने के लिए काउंसिलिंग के दौरान 25 बेटियों के अभिभावकों ने आवेदन पत्र जमा कर अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंदराम ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री की 100 दिन की कार्ययोजना में शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के 100 बेड वाले बालिका छात्रावास के संचालन को शामिल किया गया है। बालिका छात्रावास तैयार हो गया है। जुलाई 2022 से कक्षा आठ पास करने वाली कस्तूरबा की छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रावास में रहने की मुफ्त सुविधा दी जाएगी। पहले साल छात्रावास में 50 बेटियों का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजीकरण में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, बीपीएल परिवार व अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों को छात्रावास आवंटित किया जाएगा। पंजीकरण के लिए रविवार को जीजीआईसी उतरौला में शिविर लगाया गया। इसमें 25 छात्राओं ने काउंसिलिंग कराई, उनके अभिभावकों ने छात्रावास में रहने के लिए सहमति पत्र भरकर जमा कर दिया है। आगे भी शिविर लगाकर छात्रावास के लिए छात्राओं की काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed