{"_id":"5dbdbf5c8ebc3e01665e6989","slug":"240-km-land-acquisition-for-rail-line-started-balrampur-news-lko4900448138","type":"story","status":"publish","title_hn":"240 किमी. रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
240 किमी. रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बहराइच से खलीलाबाद तक 240 किलोमीटर नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू हो गया है। भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा होते हुए लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नई रेल लाइन बिछने से बलरामपुर व श्रावस्ती जनपद में न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यह बातें शनिवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन में अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कही।
उन्होंने कहा कि दशकों पूर्व से इस रेल लाइन की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। इसके लिए कई संघर्ष समिति भी बनाई गई। वर्ष 2014 में श्रावस्ती का सांसद बनने के बाद से ही नई रेल लाइन के लिए प्रयास शुरू किया। देश की संसद में भी आवाज उठाई गई। भारत सरकार ने क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए बहराइच से खलीलाबाद तक न केवल नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति दी केंद्रीय कैबिनेट में 4940 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृति कर दिया।
केंद्र सरकार के निर्देशानुसार इस रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। समारोह में मौजूद सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, विनय त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, वरूण सिंह मोनू, सौरभ रत्न पांडेय व पंकज मिश्रा आदि ने नई रेल लाइन को मंजूरी दिलाने के लिए पूर्व सांसद का मार्ल्यापण कर अभिनंदन किया।