{"_id":"5f79fa068ebc3e9bff7e0ed6","slug":"24-hours-later-the-girl-s-body-was-found-in-the-bisuhi-river-balrampur-news-lko5435276178","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद बिसुही नदी में मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद बिसुही नदी में मिला युवती का शव
विज्ञापन
सादुल्नाहनगर (बलरामपुर)। 24 घंटे बाद बिसुही नदी में डूबी युवती का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। शव का पंचनामा कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर थाना राम दवन मौर्य ने रविवार को बताया कि तीन अक्तूबर को बिसुही नदी के सोरियहवा घाट पर मंजू (25), परवीना (18) व रूबी (16) नहाने गई थीं। गहरे पानी में चले जाने से परवीना व रूबी नदी में डूबने लगीं। मंजू ने परवीना व रूबी को डूबते देख शोर मचाया।
आसपास मौजूद लोगों ने नदी में कूद कर रूबी को तो बचा लिया लेकिन परवीना का कोई पता नहीं चल सका। करीब 24 घंटे बाद थोड़ी दूर पर परवीना का शव नदी में उतराता हुआ पाया गया। शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।