फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   24 drinking water projects worth 56 crores hanged due to non-receipt of budget

56 करोड़ की 24 पेयजल परियोजनाएं बजट न मिलने से लटकीं

Sat, 24 Jul 2021 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
24 drinking water projects worth 56 crores hanged due to non-receipt of budget
बलरामपुर। जिले में 56 करोड़ की स्वीकृति लागत वाली 24 पेयजल परियोजनाएं शासन से बजट न मिलने से लटकीं हुई हैं। कार्यदायी संस्था जलनिगम को पानी की टंकियों का निर्माण कराने के लिए शासन से अभी तक सिर्फ 20 करोड़ की धनराशि मिल सकी है।
विज्ञापन

परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था को शासन से 36 करोड़ का बजट पाने का इंतजार है। कार्ययोजना में आठ सोलर आधारित व 16 परियोजनाएं बिजली से चलाने की तैयारी है। शुद्ध पेयजल की परियोजनाएं चालू होने पर जिले के 24 ग्राम पंचायतों के सवा लोगों की सेहत दुरुस्त रहेगी। सभी परियोजनाएं 5-5 हजार आबादी वाले ग्राम पंचायतों में निर्माण हो रही हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था जलनिगम की तरफ से हार्ड एरिया व अशुद्ध पानी वाले जिले के 24 ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल के जल शक्ति परियोजना के तहत 55.9683 करोड़ की लागत से पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की टंकियों का निर्माण कराने के लिए कार्यदायी संस्था को 19.9249 करोड़ की धनराशि शासन से मिली है जबकि 36.0424 करोड़ रुपये पाने का कार्यदायी संस्था इंतजार कर रही है।
एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जल शक्ति मिशन योजना के तहत थारु जनजाति वाले क्षेत्र के सात ग्राम पंचायतों में सोलर आधारित पेयजल परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। आठ ग्राम पंचायतों में बिजली से चलने वाली परियोजनाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
15 परियोजनाओं पर शासन से स्वीकृति बजट 28.2148 करोड़ की तुलना में 6.0487 करोड़ बजट मिला है और 22.1661 करोड़ बजट मिलने का इंतजार है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से नौ पाइप पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कराने के लिए शासन से स्वीकृति बजट 27.7525 करोड़ की तुलना में सिर्फ 13.8762 करोड़ मिला है।

परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए शासन से 13.8763 करोड़ बजट मिलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। द्वितीय किश्त न मिलने से सभी नौ परियोजनाओं का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। पानी की टंकियां चालू होने से पांच-पांच हजार आबादी वाले ग्राम पंचायतों सवा लाख लोगों को शुद्घ पानी पीने का लाभ मिलेगा जिससे सेहत दुरुस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed