फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   23789 obstetricians get benefit of Janani Suraksha Yojana

23789 प्रसूताओं को मिला जननी सुरक्षा योजना का लाभ

Wed, 20 Jan 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
23789 obstetricians get benefit of Janani Suraksha Yojana
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जननी सुरक्षा योजना चलाई जा रही है। नौ महीनों में जिले की 23 हजार 789 प्रसूताओं को योजना का लाभ दिया गया है। शेष 4284 प्रसूताओं को शीघ्र ही खाता खुलवाकर योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जननी सुरक्षा योजना के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि योजना के तहत अस्पताल में प्रसव होने पर ग्रामीण महिला को 1400 रुपये और शहरी महिलाओं को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं जो महिला जननी सुरक्षा योजना में पंजीकृत होती है उन्हें प्रसव के बाद पांच साल तक सरकारी अस्पताल में सभी तरह के टीके मुफ्त लगाए जाते है।
विज्ञापन

मातृ स्वास्थ्य के जिला परामर्शदाता विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में एक अप्रैल से लेकर 20 दिसंबर तक जिले में कुल 28073 गर्भवती महिलाओं ने नवजात को जन्म दिया है। इनमें से 23789 प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिया जा चुका है। शेष 4284 महिलाएं जिनका आधार कार्ड व बैंक खाता नहीं है उनका आशा व एएनएम के माध्यम से खाला खुलवाकर योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रसूताओं को लाभ देने के लिए जिले में बजट की कोई कमी नहीं है। कुछ लाभार्थियों का बैंक में खाता न होने की वजह से लाभ नहीं मिल पाया है। सीएचसी के माध्यम से आशा व एएनएम को निर्देश दिया गया है कि लाभार्थियों का बैंक में खाता खुलवाकर उन्हें योजना का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed