{"_id":"5fd4e6c78ebc3e40fb197e32","slug":"2326-cases-disposed-of-in-lok-adalat-balrampur-news-lko5544430185","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में 2326 मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में 2326 मामलों का निस्तारण
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में 2326 मामलों का निस्तारण शनिवार को कराया गया। आपसी सुलह समझौते के आधार पर मामले निस्तारित हुए हैं। 86.10 लाख प्रतिकर और 2.76 लाख जुर्माना वसूला गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शेषमणि ने किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आशीष पांडेय ने बताया कि जनपद न्यायाधीश ने मोटरयान दुर्घटना प्राधिकरण के 9 मामले निस्तारित कराकर 86,10,000 रुपये प्रतिकर वसूल कराया है। अपर जनपद न्यायाधीश विपिन शर्मा ने दो, दुष्कर्म व पॉस्को के जमशैद अली ने छह व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलरामपुर प्रदीप सिंह प्रथम ने 209 मामलों का निस्तारण कराया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 21,100 रुपये का जुर्माना भी लगाया। सिविल जज सीनियर डिवीजन बलरामपुर ने 22 मामलों का निस्तारण कराकर 26 रुपये का जुर्माना लगाया। सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला ने 15 मामलों का निस्तारण कराकर 4500 रुपये जुर्माना वसूला। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर राजस्व के कुल 2064 मामले निस्तारित हुए और दो 2,49,000 रुपये वसूले गए।