{"_id":"6277f9e6870e374e466cf947","slug":"23-26-crore-will-be-spent-on-stopping-rapti-flood-balrampur-news-lko6296692163","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती की बाढ़ रोकने पर खर्च होंगे 23.26 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती की बाढ़ रोकने पर खर्च होंगे 23.26 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। राप्ती नदी की कटान रोकने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 23.26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बजट से कोड़री घाट पुल के तटबंध के साथ ही 11 स्थानों पर कटानरोधी कार्य कराए जाएंगे। जिससे लोगों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। कोड़री घाट पुल का तटबंध मजबूत होने से उसके अस्तित्व का संकट दूर होगा।
बरसात के मौसम में जिले के 335 गांवों पर राप्ती नदी व पहाड़ी नालों की बाढ़ का कहर टूटता है। हर साल बाढ़ से होने वाले नुकसान का खामियाजा तीन लाख लोगों को भुगतना पड़ता है। बरसात शुरू होने से पहले कार्यदाई संस्था को सभी कार्य पूरे कराने का निर्देश दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में राप्ती नदी के कटानरोधी कार्य कराने के लिए शासन से जिले को 23 करोड़ 26 लाख 27 हजार रुपये के बजट की मंजूरी मिली है। प्रस्ताव में सदर तहसील के सरदागढ़ गांव के पास एक करोड़ 78 लाख 13 हजार रुपये में कटानरोधी कार्य कराया जाएगा।
राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित गोसाईंपुरवा, झौहना व पाठकपुरवा गांवों की बाढ़ से सुरक्षा पर एक करोड़ 55 लाख 54 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। बलरामपुर-भड़रिया तटबंध पर 12.5 से 12.95 किलोमीटर के मध्य छत्तरसिंह डिहवा गांव के निकट, 18.3 से 18.9 किलोमीटर के मध्य कोड़रवा गांव के पास और 21.65 से 22.1 किलोमीटर के मध्य टेढ़वा चुचुहिया गांव के निकट चार करोड़ 99 लाख 68 हजार रुपये की लागत से कटानरोधी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
सदर तहसील के मदारा गांव की सुरक्षा के लिए राप्ती नदी के बाएं तट पर एक करोड़ 52 लाख 72 हजार रुपये और लालाजोत गांव की सुरक्षा के लिए 99 लाख 34 हजार रुपये की लागत से कटानरोधी कार्य कराए जाएंगे। राप्ती नदी के बाएं तट पर रामनगर तटबंध के 0.1 से 0.59 किलोमीटर के मध्य कटानरोधी कार्य पर एक करोड़ 71 लाख 54 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सदर तहसील के कल्यानपुर गांव में राप्ती नदी के दाएं तट पर दो करोड़ 11 लाख 57 हजार रुपये में कटानरोधी कार्य कराए जाएंगे।
भोजपुर-शाहपुर तटबंध के 0.53 से 0.56 किलोमीटर के मध्य जेनुका गांव की सुरक्षा पर एक करोड़ 43 लाख 34 हजार रुपये और भरविरया गांव के पास दो करोड़ 88 लाख 64 हजार रुपये में कटानरोधी कार्य कराए जाएंगे। उतरौला तहसील में राप्ती नदी के दाएं तट पर स्थित एलनपुर गांव की सुरक्षा के लिए दो करोड़ 15 लाख 29 हजार रुपये व सदानंद परसोहिया गांव की सुरक्षा पर दो करोड़ 10 लाख 66 हजार रुपये खर्च किए जांएगे।
डीएम श्रुति ने बताया कि कार्यदाई संस्था बाढ़ खंड के इंजीनियरों को 15 जून से पहले सभी 11 स्थानों पर कटानरोधी कार्य पूरे कराने का निर्देश दिया गया है। कटानरोधी कार्यों के स्थलों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है। इसमें लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाढ़ खंड के एक्सईएन जेके लाल को कटानरोधी कार्य की नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।