फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   22 injured in road accident

सड़क हादसे में 22 घायल

Mon, 04 Apr 2022 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
22 injured in road accident
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुलसीपुर-सिरसिया मार्ग पर ग्राम बेलवा के पास देवीपाटन शक्तिपीठ से दर्शन कर वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली एक दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय फंसकर पलट गई। हादसे में 22 श्रद्धालु घायल हो गये। घायलों में तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम लक्ष्मनपुर जनपद श्रावस्ती निवासी श्रद्धालु सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर दर्शन करने देवीपाटन शक्तिपीठ आए थे। वापस लौटते समय बेलवा गांव के पास इन लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने लगी। इसी बीच श्रद्धालुओं की ट्रॉली दूसरी ट्रॉली में फंसकर पलट गई। हादसे में सर्वजीत, प्रमोद, रमेश प्रसाद, राकेश, अंशु, अरुण, गीता देवी, जनक दुलारी, पूनम देवी, किशन, शालू, मालती देवी, ज्योति, गायत्री देवी, मीना, नीतू, कला देवी, अंश, अंजनी, गीता देवी, अशर्फीलाल व राधा देवी घायल हो गईं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। घायलों में अरुण कुमारी, रामेश्वर तथा भगवानदीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed