{"_id":"67f7e81ba70881d1ef0b3783","slug":"22-dilapidated-roads-will-be-reconstructed-with-rs-952-crore-balrampur-news-c-99-slko1018-124020-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 9.52 करोड़ से 22 जर्जर सड़कों का होगा पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 9.52 करोड़ से 22 जर्जर सड़कों का होगा पुनर्निर्माण
विज्ञापन
बलरामपुर के गालिबापुर से ढोवाडाबर जाने वाली सड़क।-संवाद
बलरामपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की सदर एवं श्रीदत्तगंज ब्लॉक की 98 ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली 22 सड़कों का शीघ्र पुनर्निर्माण शुरू होगा। इसकी मरम्मत पर 9.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों की मरम्मत का कार्य बरसात से पहले पूरा कर लिया जाएगा, इससे करीब डेढ़ लाख आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
सदर विधानसभा क्षेत्र के रानीजोत देवरिया से रानीजोत गांव जानी वाली सड़क की मरम्मत पर 57.05 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह हरिहरगंज मार्ग से कलरंदरपुर की सड़क के निर्माण पर 38.02 लाख, गोंदीपुर संपर्क मार्ग पर 41.64 लाख, अंबेडकर ग्राम कोड़री लालनगर मार्ग पर 38.20 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही कोयलरा, धमौली, गोंदीपुर, धर्मपुर शिवपुर महंत, श्रीनगर से श्रीनगर हरिजन बस्ती व बहादुरापुर से दुंदरा सहित 22 जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग राजेश कुमार ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
जल्द दुरुस्त होंगी सड़कें
क्षेत्र की जर्जर सड़कों को संवारने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। जल्द ही सड़कें दुरुस्त होंगी। -पल्टूराम, सदर विधायक