{"_id":"5c796cf2bdec220a742dbf69","slug":"21551461618-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी के दो अफसरों ने किया जनपद भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी के दो अफसरों ने किया जनपद भ्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनसीसी के माध्यम से अनुशासन सीखता है छात्र
बलरामपुर। एनसीसी के माध्यम से छात्र अनुशासन सीखता है। सभी छात्रों को एनसीसी लेना चाहिए। एक दिवसीय जनपद भ्रमण से पहले सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति से वार्ता करकेे डिग्री कॉलेजों में छात्रों को एनसीसी पढ़ाने के संबंध में चर्चा की।
कुलपति ने आश्वासन दिया है कि एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल करने के लिए विचार किया जाएगा। यह बातें ब्रिगेडियर व ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर जीवन राज पुरोहित ने जनपद भ्रमण के दौरान 51 यूपी बटालियन एनसीसी दफ्तर में बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन
ब्रिगेडियर ने कहा कि एनसीसी गतिविधियों को विश्वविद्यालयों एवं राज्य शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित करके आगे ले जाने में छात्रों की भलाई है।
छात्र जीवन से ही एनसीसी का पाठ पढ़कर अनुशासन सीखा जा सकता है। बैठक से पहले एनसीसी कैडेटों ने ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ आनर दिया।
इकाई के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल विकास गोस्वामी ने एनसीसी के सभी प्रशिक्षण तथा अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।