{"_id":"5c76c363bdec224e4507fc8c","slug":"21551287139-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने कलेक्ट्रेट गेट पर शुरु की अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने कलेक्ट्रेट गेट पर शुरु की अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का धरना प्रदर्शन शुरू
बलरामपुर। छह सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अपराजनैतिक) के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट गेट मंगलवार की शाम से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है अपने परिवार के साथ यहीं पर धरना देते रहेंगे।
किसानों ने बिस्तर-बर्तन व टेंट लगाकर दिन-रात अधिकारियों के साथ ही अपना धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। सदर तहसीलदार से वार्ता के बाद भी किसानों ने धरना समाप्त नहीं किया।
भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष हृदयराम वर्मा, मंडल प्रवक्त राम बरन वर्मा, गोंडा यूनियन जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार उपाध्याय व जिला उपाध्यक्ष झगरू आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सदर विकास खंड के ग्राम धर्मनगर निवासी शोभाराम व रेहरा बाजार विकास खंड के ग्राम भैरवा निवासी शिवशंकर आदि किसानों के जमीन पर ऋण अदायगी न होने के इन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
पचपेड़वा विकास खंड के ग्राम शंकरपुर कला निवासी किसान हरीशचन्द्र के जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। आम आदमी बीमा योजना के सदस्य किसान प्रदीप कुमार की वर्ष 2008 में आंख में चोट लग गई थी प्रदीप ने किसी तरह से अपनी आंख का इलाज तो करवाया लेकिन बीमा का लाभ उसे आज तक नहीं मिल सका है। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए तथा गन्ना पर्ची सभी समितियों पर बराबर अनुपात में जारी किया जाए।
किसानों के धरना स्थल पर पहुंचे सदर तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य के समझाने पर भी किसानों ने धरना समाप्त नहीं किया। इस अवसर पर रमपता, मंगला, समुन्द्रा, किशना, धूपा, दुरपता, प्रेमा, हेमा, मेनका आदि किसान मौजूद हैं।