{"_id":"593aca2d4f1c1b0f6e8b4580","slug":"21497025069-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"95 प्रतिशत अंकों के साथ शिवम ने इंटर में किया टॉप-मुख्य खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95 प्रतिशत अंकों के साथ शिवम ने इंटर में किया टॉप-मुख्य खबर
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवम को मिला प्रदेश में पांचवा स्थान
इंटरमीडिएट में मिले 95 प्रतिशत अंक
-सीएमएस इंटर कॉलेज के छात्रों का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में रहा दबदबा
-प्रदेश की रैंकिंग में 24वें स्थान पर इंटरमीडिएट व 52वें स्थान पर है हाईस्कूल का रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंकों के साथ शिवम मोदनवाल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप किया है। प्रदेश की रैंकिंग में शिवम ने पांचवां स्थान अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं हाईस्कूल के छात्र आदर्श विश्वकर्मा ने 600 में से 551 अंक अर्जित कर 91.2 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेेश की रैकिंग में 24वें स्थान पर इंटरमीडिएट तथा 52वें स्थान पर हाईस्कूल का रिजल्ट रहा है। वर्ष 2017 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 25983 के सापेक्ष 24699 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 19981 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है।
डीआईओएस राम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले में वर्ष 2017 की यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट के 10695 के सापेक्ष 10443 छात्र तथा हाईस्कूल की परीक्षा में 15288 के सापेक्ष 14256 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इंटरमीडिएट में 8980 तथा हाईस्कूल में 11001 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए है। इंटरमीडिएट में जनपद प्रदेश की रैंकिंग 24वें स्थान पर तथा हाईस्कूल 52वें स्थान पर है। सिटी मांटेसरी इंटर कालेज के छात्र शिवम मोदनवाल ने 500 में से 475 अंक अर्जित कर 95 प्रतिशत के साथ प्रदेश की रैंकिंग में पांचवां स्थान अर्जित किया है। सीएमएस इंटर कालेज के ही हाईस्कूल के छात्र आदर्श विश्वकर्मा ने 600 में से 551 अंक अर्जित कर 91.2 प्रतिशत के साथ जिले में टॉप किया है। दोनों छात्रों के रिजल्ट से सीएमएस इंटर कालेज का इस वर्ष की परीक्षा में दबदबा रहा है। सीएमएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी यादव ने बेहतर रिजल्ट पर खुशी जताते हुए कहा कि इंटरमीडिएट की छात्रा आयुषि श्रीवास्तव ने 500 में से 469 अंक अर्जित कर 93.8 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रही है। हाईस्कूल में सिद्धार्थ वर्मा ने 88.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।