फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताया आक्रोश-

सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताया आक्रोश-

Thu, 10 May 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताया आक्रोश-
सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताया आक्रोश
विज्ञापन


बलरामपुर। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर सड़क का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से कराए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। 31 मई तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश देते हुए डीएम ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को भेजे गए पत्र में डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा है कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मार्ग आदि क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण नीति आयोग ने बलरामपुर को ऐस्परेशनल डिस्ट्रिक्ट घोषित किया है।
विज्ञापन


ऐसे जिलों में स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़कों का कार्य तेजी से होना है। ऐस्परेशनल डिस्ट्रिक्ट घोषित होने के बावजूद जिले में सड़कों का निर्माण कार्य अत्यन्त धीमी गति से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरेंदा-जरवल मार्ग पर बलरामपुर में वीर विनय चौराहे से बहादुरापुर तक सड़क पूरी तरह बदहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।

इस मार्ग पर भी सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वारा किया जा रहा है लेकिन धीमी गति से निर्माण होने के कारण वीर विनय चौराहे से बहादुरापुर तक सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।


मुख्यमंत्री ने सड़क का निर्माण कार्य 31 मई तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया है इसके बावजूद निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से कराया जा रहा है। डीएम ने एक्सईएन को चेतावनी दिया है कि यदि 31 मई तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed