{"_id":"5adf67174f1c1b360b8b660c","slug":"201524590359-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला
बलरामपुर। जमीनी विवाद के चलते विपक्षियों ने युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतक घर से कुछ जरूरी सामान लेने दुकान पर जा रहा था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष की तलाश जारी है। मामला दो समुदायों के बीच का होने से गांव में तनाव व्याप्त है।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम धमौली निवासी चिनकू ने बताया कि उनके परिवार की गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। सोमवार शाम करीब सात बजे मेरा भाई राम प्रसाद (45) घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान पर घर गृहस्थी का सामान लेने जा रहा था।
विज्ञापन
दुकान के निकट ही घात लगाकर बैठे विपक्षी मोहम्मद अली, नूर अली तथा छोटकन ने राम प्रसाद को घेर लिया। चिनकू का आरोप है कि तीनों विपक्षियों ने राम प्रसाद पर लाठी, डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
कुल्हाड़ी से ही गले पर वार करने से राम प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। शोर गुल होने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा की राम प्रसाद मृत पड़ा है और हमलावर फरार हो गए हैं।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि चिनकू की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद अली, नूर अली व छोटकन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मो. अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
-राम प्रसाद की हत्या में पुलिस द्वारा बरामद किए गए आला कत्ल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने आला कत्ल के रूप में जो कुल्हाड़ी बरामद करने का दावा किया है मृतक के परिजन उससे संतुष्ट नहीं है।
परिजनों का कहना है कि पुलिस आला कत्ल के बजाए दूसरी कुल्हाड़ी पर खून लगाकर उसे आला कत्ल बता रही है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही का कहना है कि आला कत्ल कुल्हाड़ी गिरफ्तार आरोपी मोम्मद अली की निशानदेही पर बरामद की गई है। परिजन भ्रम की स्थिति में हैं।