फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   जनता व पुलिस के बीच बनाएंगे बेहतर सामंजस्य

जनता व पुलिस के बीच बनाएंगे बेहतर सामंजस्य

Fri, 07 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
जनता व पुलिस के बीच बनाएंगे बेहतर सामंजस्य
जनता व पुलिस के बीच बनाएंगे बेहतर सामंजस्य
विज्ञापन

फोटो-5
- नवागत एसपी ने पुलिस अफसरों का कर्मियों को दिया निर्देश
बलरामपुर। फरियादियों की शिकायतों को सभी पुलिस अफसर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। मामलों के निस्तारण में देरी होने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा। जनता व पुलिस के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

यह बातें नवागत एसपी प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कही। उन्होंने कहा कि कोतवाली व थानों में आने वाले पीड़ितों को पुलिस डराने के बजाए उनका सहयोग करे। अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में कोताही कदापि न बरती जाए। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नवागत एसपी ने अफसरों को कर्मियों को कड़े निर्देश दिए। डीएम राकेश कुमार मिश्र से कलेक्ट्रेट कार्यालय में मिलकर नवागत एसपी ने जिले के हालात पर चर्चा की। एसपी ने बताया कि जनपद में तैनाती से पहले शासन ने उन्हें लखनऊ में एसपी सुरक्षा के पद पर तैनात किया था। अपर पुलिस अधीक्षक एसके सिंह, सीओ सिटी नीतेश सिंह सहित उतरौला व तुलसीपुर तहसीलों सीओ एवं अन्य पुलिस अफसरों व कर्मियों ने एसपी से मिलकर कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed