फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   समितियों के बैठक में 37 किसानों के समस्याओं का हुआ निस्तारण

समितियों के बैठक में 37 किसानों के समस्याओं का हुआ निस्तारण

Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
समितियों के बैठक में 37 किसानों के समस्याओं का हुआ निस्तारण
37 किसानों के समस्याओं का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

- गन्ना समिति सदर में जिला गन्ना अधिकारी ने की किसान दिवस बैठक की अध्यक्षता
- तुलसीपुर व उतरौला गन्ना समितियों में सीनियर सीडीआई व सचिव ने सुनी किसानों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। जिले के तीनों गन्ना समितियों में शुक्रवार को किसान दिवस की बैठक में 37 मामलों का निस्तारण कराया गया। जिले के तीनों समितियों में बैठक के दौरान समस्या निराकरण के 38 किसान उपस्थित हुए। गन्ना समिति सदर में जिला गन्ना अधिकारी ने किसान दिवस के बैठक की अध्यक्षता की। तुलसीपुर व उतरौला गन्ना समितियों में सीनियर सीडीआई व सचिवों ने किसानों की समस्याएं सुनकर निराकरण कराया।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि शासन ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के लिए प्रत्येक माह के पहले शुक्रवार को किसान दिवस की बैठक आयोजित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गन्ना समिति सदर की बैठक में 18 किसानों ने अपनी समस्याओं के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। समिति सदस्यता के 17 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया। वरासत से संबंधित एक प्रकरण के लिए टीम गठित कर निस्तारण का निर्देश दिया गया है। बैठक में ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव व सचिव जय प्रकाश त्रिपाठी सहित चीनी मिल बलरामपुर के प्रतिनिधि मौजूद रहे। गन्ना समिति उतरौला में ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक दुर्गा प्रसाद उपाध्याय व सचिव डीएस शुक्ला ने तथा गन्ना समिति तुलसीपुर में ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक मनोज कुमार साहू व सचिव डा. प्रदीप कुमार वर्मा ने बैठक में समस्याएं सुनीं। उतरौला में तीन तथा तुलसीपुर में 17 में से सभी मामले मौके पर निस्तारित कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed