{"_id":"6341af7196bad36ad61d39fc","slug":"200-bigha-crop-submerged-due-to-canal-cut-balrampur-news-lko6519544184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर कटने से 200 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर कटने से 200 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
बलरामपुर। रेहरा बाजार विकासखंड में मछुवारों ने सरयू नहर का मुख्य गेट बंद कर दिया। ऐसे में नहर का पानी उफनाने से नथईपुर गांव के पास इटवा रजबहा कट गया। इससे करीब 200 बीघा धान व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ग्रामीण आज्ञाराम, जगराम, जगदंबा, परशुराम, रवि, राजू, नीरज आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि विशंभरपुर गांव के पास सरयू नहर का फाटक रात के समय अक्सर मछुवारे बंद करके मछली का शिकार करते हैं। बीती रात भी मछुवारों ने फाटक बंद कर मछलियां पकड़ीं और चले गए। फाटक बंद होने से नहर में पानी ओवरफ्लो हो गया। इससे नथईपुर गांव के पास नहर कट गई।
रातभर में करीब 200 बीघा फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही नहर की मरम्मत न हुई तो अन्य गांवों में भी पानी भर जाएगा। वहीं, नहर कटने की सूचना के बावजूद विभागीय अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।