फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   200 beneficiaries will get tablet and smartphone

200 लाभार्थियों को मिलेगा टैबलेट व स्मार्टफोन

Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
200 beneficiaries will get tablet and smartphone
बलरामपुर। जिले के 200 लाभार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन बांटा जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर लखनऊ के इकाना स्टेडियम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाभार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन बांटेंगे। लाभार्थियों को लखनऊ पहुंचाने और वहां से वापस लाने का के लिए डीएम श्रुति ने एडीएम राम अभिलाष को नोडल व डॉ. चंदन पांडेय को सह नोडल अधिकारी के रुप में तैनात किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने शुक्रवार को बताया कि जिले के 200 छात्र-छात्राओं को 25 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में टैबलेट व स्मार्टफोन दिए जाएंगे। सभी छात्र-छात्राओं को चार बसों से रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

सभी बसों में डिग्री कॉलेजों के दो-दो शिक्षकों और दो-दो पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है। नोडल व सह नोडल अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर छात्रों को बैठने, जलपान व अन्य का इंतजाम कराएंगे और उन्हें घर वापस पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 24 डिग्री कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में सामान्य पाठ्यक्रम की पढ़ाई करने वाले 12,586 छात्र-छात्राओं, शक्ति स्मारक संस्थान व विमला विक्रम महाविद्यालय पचपेड़वा में पैरा मेडिकल, डी फार्मा व बी फार्मा की पढ़ाई करने वाले 186 छात्र-छात्राओं और कौशल विकास मिशन में स्वरोजगार की ट्रेनिंग लेने वाले 216 व जिला उद्योग केंद्र में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में स्वरोजगार का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 493 युवक-युवतियों का डाटा प्रदेश सरकार के पोर्टल पर अपलोड कराया गया है। पोर्टल पर अपलोड होने वाले इसी डाटा से 200 लाभार्थियों को लखनऊ के कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed