{"_id":"598dd4f04f1c1b5b4a8b4722","slug":"191502467312-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सात खंड शिक्षाधिकारियों का रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सात खंड शिक्षाधिकारियों का रोका गया वेतन
Updated Fri, 11 Aug 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात बीईओ का रोका गया वेतन
- साक्षरता परीक्षा के मूल्यांकन की सूचना न देने पर हुई कार्रवाई
- 18 जून को जिले के सभी शिक्षा क्षेत्रों में कराई गई थी साक्षरता परीक्षा
- 20 जुलाई तक मूल्यांकन की रिपोर्ट देने का बीएसए ने दिया था निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। विभागीय कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के सात अफसरों को महंगा पड़ गया। जिले के सात खंड शिक्षाधिकारियों के वेतन अगले आदेश तक के लिए रोक दिए गए हैं। साक्षरता परीक्षा के मूल्यांकन की सूचना न देने पर कार्रवाई की गई है। जिले के सभी शिक्षा क्षेत्रों में 18 जून को साक्षरता परीक्षा कराई गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सभी खंड शिक्षाधिकारियों को 20 जुलाई तक साक्षरता परीक्षा के मूल्यांकन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था।
बीएसए रमेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि साक्षर भारत मिशन 2012 के तहत जिले के सभी 9 शिक्षा क्षेत्रों में 18 जून 2017 को साक्षरता परीक्षा कराई गई थी। शिक्षा क्षेत्रों में तैनात खंड शिक्षाधिकारियों को 20 जुलाई तक साक्षरता परीक्षा के मूल्यांकन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। साक्षरता परीक्षा के मूल्यांकन की सूचना मात्र गैसड़ी व तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारियों ने ही समय से उपलब्ध कराया है। बाकी बचे सात शिक्षा क्षेत्रों के खंड शिक्षाधिकारियों ने अभी तक साक्षरता परीक्षा के मूल्यांकन की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई है। रिपोर्ट न देने के चलते साक्षरता निदेशक की डांट सहना पड़ रहा है तथा शासन को भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। शासन व साक्षरता निदेशक की कार्रवाई के मद्देनजर सदर, शिवपुरा, पचपेड़वा, श्रीदत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग शिक्षा क्षेत्रों के खंड शिक्षाधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। बीएसए ने इन खंड शिक्षाधिकारियों को 18 जून को होने वाले लोक शिक्षा केंद्र सदर में 3500, शिवपुरा में 3375, पचपेड़वा में 2667, श्रीदत्तगंज में 2700, उतरौला में 3650, रेहरा बाजार में 3340 तथा गैड़ास बुजुर्ग में 1800 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।