{"_id":"5963b0114f1c1ba82e8b45f6","slug":"191499705361-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना के गायब तीन कर्मियों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना के गायब तीन कर्मियों से जवाब तलब
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना सूचना के नदारद तीन कर्मियों से जवाब तलब
डीपीओ के औचक निरीक्षण में केंद्र से गायब मिले कर्मचारी
बलरामपुर। बिना सूचना के गायब तीन कर्मियों से जवाब तलब किया गया है। डीपीओ के औचक निरीक्षण में केंद्र से तीनों कर्मचारी बिना सूचना के नदारद पाए गए। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद ने सोमवार को बताया कि उन्होंने बाल विकास परियोजना देहात का आंगनबाड़ी केंद्र धुसाह का औचक निरीक्षण में किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर तैनात सत्यवती, मालती देवी व सहायिका नीलम सिंह बिना सूचना के नदारद पाई गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि अभी तक केंद्र नहीं खोला गया है। 15 मिनट तक इंतजार करने के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बच्चे केंद्र पर उपस्थित नहीं हुए। तीनों कर्मचारियों से एक सप्ताह के अंदर जवाब तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। डीपीओ ने बताया कि डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य बने सांसद
बलरामपुर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने सांसद को कार्यकारिणी में शामिल किया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किए जाने पर क्षेत्रीय विधायक पल्टूराम, राम प्रताप वर्मा, कैलाश नाथ शुक्ल, शैलेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह आदि भाजपाइयों ने खुशी व्यक्त कर सांसद को बधाई दी है।