फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   19 players won gold medals in Taekwondo

Balrampur News: ताइक्वांडो में 19 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

Mon, 08 Sep 2025 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
19 players won gold medals in Taekwondo
बलरामपुर के श्याम बिहार कालोनी में सम्मानित किए गए ताइक्वांडो ​खिलाड़ी ।-स्रोत: आयोजक
बलरामपुर। स्वर्गीय प्रेमचंद श्रीवास्तव मेमोरियल 26वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 19 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिए। प्रतियोगिता में जिले की चार टीमों के कुल 150 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता मोहल्ला पहलवारा में श्याम विहार कॉलोनी स्थित इंडोर ताइक्वांडो हॉल में आयोजित हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शाबान अली व विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब ग्रेटर के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डॉ. अब्दुल कय्यूम व उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बलरामपुर ताइक्वांडो की टीम 240 अंकों के साथ विजेता बनी। उतरौला ताइक्वांडो क्लब की टीम 130 अंकों के साथ उपविजेता रही।
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर और चौथे स्थान पर डुमरियागंज ताइक्वांडो क्लब की टीम रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में आराध्य कैराती, उतरौला के प्रज्ज्वल सिंह, बलरामपुर की शचि कश्यप व डुमरियागंज की साक्षी वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर बालक वर्ग में बलरामपुर टीम के रामेष्ट श्रीवास्तव, हितेंद्र सिंह, अमन पांडेय, आध्यात्म पाल, अक्षत राणा व अनमोल भाई पटेल, उतरौला टीम के श्रेयांश पांडेय, स्टेडियम टीम के रतन कुमार, डुमरियागंज के समर वर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक कैडेट भार वर्ग में बलरामपुर टीम के सम्यक राजकमल, आयुष भाई पटेल, आदर्श मौर्य और युग पहला ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालक जूनियर भार वर्ग में महताब आलम और आकिब अंसारी ने स्वर्ण पदक जीते। मुख्य प्रशिक्षण एवं सचिव ताइक्वांडो संघ जियाउल हशमत ने कहा कि इस प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाया है। सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed