फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   18521 candidates will take the exam at 18 centers

18 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 18521 परीक्षार्थी

Thu, 22 Jul 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
18521 candidates will take the exam at 18 centers
बलरामपुर। जिले के 18 केंद्रों पर 18521 परीक्षार्थी दो पालियों में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्तर पर आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को कराया जाएगा। परीक्षा तैयारियों को चाक चौबंद बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम श्रुति ने एक बैठक का आयोजन किया। इसमें आयोग व प्रशासन से जुड़े अफसरों के साथ ही सभी प्रधानाचार्यों ने हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में बलरामपुर जिले के साथ-साथ गोंडा व अयोध्या के परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। जिले में कुल 18521 परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने के लिए 18 केंद्र बनाए गए है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाल अपराह्न तीन बजे से सायं पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम को डीएम जिम्मेदारी सौंपी कि सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारी पूरी कर लें। सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली, जनरेटर, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त फोर्स की तैनाती के साथ परीक्षार्थियों को परेशानी से बचाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय रहते सुनिश्चित कराए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed