फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   विकसित राष्ट्र के लिए वैज्ञानिक शोध जरुरी

विकसित राष्ट्र के लिए वैज्ञानिक शोध जरुरी

Fri, 11 Aug 2017 09:32 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
विकसित राष्ट्र के लिए वैज्ञानिक शोध जरुरी
विकसित राष्ट्र के लिए वैज्ञानिक शोध जरूरी
विज्ञापन

- बाल विज्ञान कांग्रेस में विज्ञान के महत्व पर हुई चर्चा
- बाल वैज्ञानिकों को नए-नए शोध के लिए किया प्रेरित
उतरौला-बलरामपुर। मोहम्मद युसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान के बढ़ते महत्व पर चर्चा करते हुए बाल वैज्ञानिकों को नए-नए शोध करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में बाल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खां ने कहा कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी के बल पर ही विकसित राष्ट्र की कल्पना को साकार किया जा सकता है। बाल वैज्ञानिक अपने आसपास की समस्याओं को वैज्ञानिक तरीके से हल करने के लिए अपने ज्ञान के अनुसार शोध करें। विज्ञान शिक्षक अब्दुल रहमान ने कहा कि देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए युवा वैज्ञानिकों को संवेदनशील होना होगा। पंकज पांडेय ने कहा कि बाल वैज्ञानिकों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विद्यालय स्तर पर ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए। कार्यक्रम में अजय चौधरी, अशोक कुमार तिवारी, मोहीउद्दीन व शरीफ अहमद सहित अन्य कई विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों ने चर्चा करते हुए विज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed