फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1815 council teachers will get capacity building training

Balrampur News: 1815 परिषदीय शिक्षकों को मिलेगा क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण

Thu, 24 Apr 2025 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
1815 council teachers will get capacity building training
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के 1815 विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग को सूची सौंपी गई है। डायट में प्रशिक्षण होना है, जिसकी तैयारी हो रही है। जल्द ही प्रशिक्षण की तिथियां तय होंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिए हर माह प्रशिक्षण दिया जाएगा। कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों का फाउंडेशन लिटरेसी एवं न्यूरेसी एफएनएल आधारित प्रशिक्षण, ईसीसी कार्यक्रम, केजीवी विद्यालयों में विज्ञान व गणित शिक्षकों की कार्यशाला समेत अन्य प्रशिक्षण व कार्यशाला का पूरे वर्ष आयोजन होगा। उच्च प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए स्मार्ट क्लासेज और आईसीटी से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा जेंडर संवेदीकरण तथा जीवन कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों का प्रशिक्षण और स्वास्थ्य और योग प्रशिक्षण आईसीटी के एकीकरण शिक्षण विधियों एवं संसाधनों में विकास का प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन


शिक्षकों की शैक्षिक क्षमता संवर्धन के लिए सत्र 2025-26 में प्रशिक्षण की सूची जारी कर दी गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शुभम शुक्ला, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed