फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   दो सेक्रेटरी संस्पेंड तथा दो की रूकी वेतनवृद्घि

दो सेक्रेटरी संस्पेंड तथा दो की रूकी वेतनवृद्घि

Sun, 09 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
दो सेक्रेटरी संस्पेंड तथा दो की रूकी वेतनवृद्घि

विज्ञापन
दो सेक्रेटरी संस्पेंड तथा दो की रूकी वेतनवृद्घि
- 426 रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई
- मनरेगा में लापरवाही बरतने पर डीएम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। जिले में मनरेगा योजना की खराब प्रगति पर डीएम ने संबंधित ग्राम पंचायतों के सेक्रेटरी व रोजगार सेवकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले की 801 ग्राम पंचायतों में से मात्र 375 ग्रामों में ही मनरेगा का काम चल रहा है। 426 ग्राम पंचायतों में यह योजना ठप होने से मनरेगा मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। डीएम की सख्ती से सेक्रेटरी तथा रोजगार सेवकों में हड़कंप मच गया है। डीएम के निर्देश पर दो सेक्रेटरी को संस्पेंड कर दिए गए हैं। दो सेक्रेटरी के वेतनवृद्घि पर रोक लगा दी है। अन्य सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। 426 रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी डीएम के निर्देश पर शुरू कर दी गई है। 40 रोजगार सेवकों को सेवा समाप्ति की नोटिस भी दे दी गई है।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि बीते दिनों मनरेगा समीक्षा बैठक के दौरान 426 ग्राम पंचायतों द्वारा इस योजना के प्रति घोर लापरवाही बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है। बलरामपुर सदर ब्लॉक के सेक्रेटरी दिनेश मिश्र तथा हरैया सतघरवा ब्लॉक के सेक्रेटरी प्रमोद कुमार को इसी आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बलरामपुर सदर ब्लॉक के सेक्रेटरी रामउग्रह सिंह तथा रजनीकांत वैश्य की वेतनवृद्घि रोक दी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने अन्य सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश डीसी मनरेगा बाल गोविंद शुक्ला को दिया है। कई सेक्रेटरी से मनरेगा की खराब प्रगति के लिए जवाब मांगा गया है। इसके अलावा मनरेगा में उदासीनता बरतने वाली सभी 426 गांवों के रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में 40 रोजगार सेवकों को अब तक सेवा समाप्ति की नोटिस दी जा चुकी है। डीएम ने बताया कि यदि इस योजना में शीघ्र सुधार नहीं लाया गया तो संबंधित ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed