फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1.57 करोड़ से मॉडल बनेगा धर्मपुर औद्योगिक आस्थान

1.57 करोड़ से मॉडल बनेगा धर्मपुर औद्योगिक आस्थान

Sun, 03 Mar 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
1.57 करोड़ से मॉडल बनेगा धर्मपुर औद्योगिक आस्थान
1.57 करोड़ से मॉडल बनेगा धर्मपुर औद्योगिक क्षेत्र
विज्ञापन




बलरामपुर। स्थानीय नगर के भगवतीगंज धर्मपुर स्थिति औद्योगिक क्षेत्र को 1.57 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल बनाया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र के पार्क सहित कुल 23 इकाइयों का कायाकल्प किया जाएगा। सड़कों, नालियों के दुरुस्त होने तथा सोलर लाइटों के लगने से औद्योगिक क्षेत्र में रौनक आएगी।



भगवतीगंज धर्मपुर के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित दाल व चावल मिलों के साथ-साथ आयल तथा इंजीनियरिंग कारखानों को बढ़ावा मिलेगा। बेहतर सड़कों की व्यवस्था होने से औद्योगिक क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन



उपायुक्त उद्योग रुपेश कुमार आनंद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में राजकीय औद्योगिक क्षेत्र धर्मपुर का विकास कराने के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से दो करोड़ चार लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सदर विधायक पल्टूराम के प्रयास से शासन ने भेजे गए प्रस्ताव को मंजूर कर लिया। धर्मपुर औद्योगिक क्षेत्र का विकास कराने के लिए शासन ने एक करोड़ 57 लाख चार हजार 90 रुपये का बजट स्वीकृति कर दिया है। शासन स्तर से ही कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड का नामित कर दिया गया है। कार्यदाई संस्था को तीन माह में विकास कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



इन कार्यों पर खर्च होगा बजट
नगर के भगवतीगंज धर्मपुर में औद्योगिक आस्थान लगभग 18 एकड़ में फैला हुआ है। औद्योगिक आस्थान में 23 फैक्ट्रियां हैं। दाल व चावल मिलों के साथ आयल मिल व इंजीनियंरिग कारखानें भी संचालित हैं। औद्योगिक आस्थान में एक पार्क भी स्थित है। औद्योगिक आस्थान में सड़कें चौड़ी होंगी। खूबसूरत पत्थर लगाए जाएंगे। नालियों तथा बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। चमचमाती सोलर लाइटें औद्योगिक क्षेत्र की रौनक बढ़ाएंगी।




समस्याओं से मिलेगी निजात
औद्योगिक आस्थान के कारोबारी श्याम सुंदर केसरवानी, शरद अग्रवाल, प्रीतम सिंधी व गंगाशर्मा आदि ने बताया कि यहां सड़कों व नालियों सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की हालत बेहतद खस्ता है। सदर विधायक डीएम व उपायुक्त उद्योग के प्रयास से औद्योगिक आस्थान के विकास कार्य के लिए शासन से बजट की मंजूरी मिली है।



इन लोगों ने बरसात से पहले कार्य पूरा कराने की डीएम से मांग की है जिससे बरसात के जलभराव से दिक्कतों का सामना न करना पड़े। पार्क में गंदगी के चलते औद्योगिक आस्थान के लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।




डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि नगर के भगवतीगंज धर्मपुर के औद्योगिक आस्थान में विकास कार्य कराने के लिए शासन ने बजट को मंजूरी दे दी है। शासन स्तर से नामित कार्यदाई संस्था यूपीएसआईसी को तीन माह के अंदर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। समय से कार्य पूरा हो जाने से बरसात के समय होने वाली दिक्कतों से औद्योगिक आस्थान के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed