{"_id":"5ad788244f1c1b81028b5380","slug":"171524074532-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रिपिलिंग के चलते दो मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रिपिलिंग के चलते दो मासूमों की मौत
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपिलिंग कर रहे युवकों ने दो मासूमों को रौंदा, मौत
बलरामपुर। अनियंत्रित ट्रिपलिंग के चलते दो मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई है। देहात थाना क्षेत्र के दुबौलिया गांव के पास बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर बुधवार की सुबह हादसा हुआ है। वहीं पीलीभीत गांव के निकट एक ट्रक पलट जाने से चालक की मौत हो गई है। देहात थाने की पुलिस दोनों सड़क दुर्घटनाओं के मामलों की छानबीन कर रही है।
देहात थाना क्षेत्र के दबौलिया निवासी शमशेर अली ने बताया कि बुधवार को बलरामपुर उतरौला मार्ग पर गांव के निकट एक बाइक पर तीन लोग जा रहे थे अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेल रहे गांव के बच्चों रौंद कर आगे पलट गई।
घटना में ढिलढिल का चार वर्षीय पुत्र राहिन और भलभल का पांच वर्षीय पुत्र अरमान गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों घायल मासूमों को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मासूमों की मौत से दोनों परिवारों का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष देहात संजय नाथ तिवारी ने बताया कि मुर्तजा की तहरीर पर बघनी बहादुर निवासी रामरतन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मामले की छानबीन कराई जा रही है। वहीं देहात थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार देर रात नेशनल हाइवे पर पीलीभीत गांव के निकट एक अनियंत्रित ट्रक खाई में पलट गई। इस हादेस में राजस्थान के थाना अलवर जयपुर के ग्राम जाकड़ी निवासी चालक मूलचंद (45) को गंभीर चोटें आई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चालक व परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ट्रक चालक की मौत हो गई। परिचालक सत्यवान (30) ने बताया कि गन्ने की लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।