फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ... यहां एसडीएम का आदेश भी नहीं मानती पुलिस

... यहां एसडीएम का आदेश भी नहीं मानती पुलिस

Sun, 09 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
... यहां एसडीएम का आदेश भी नहीं मानती पुलिस

विज्ञापन
... यहां एसडीएम का आदेश भी नहीं मानती पुलिस
-खुद की जमीन पर कब्जा पाने को भटक रहा पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। उतरौला कोतवाली की महदेइया बाजार पुलिस चौकी प्रभारी एसडीएम का आदेश नहीं मानते हैं। एसडीएम का आदेश लेकर पीड़ित खुद की जमीन पर कब्जा पाने के लिए भटक रहा है।
ग्राम बनगवां निवासी अब्दुल तोराब ने बताया कि निर्माणाधीन पुलिस चौकी के बगल उनकी पैतृक जमीन है। तोराब मुंबई में रहते हैं और कभी-कभी गांव आते हैं। गत माह एसडीएम तथा पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश हुई। तोराब व पुलिस चौकी की जमीन पर निशानदेही कर दी गई। एसडीएम ने तोराब को जमीन पर कब्जा करने का आदेश दिया। निशानदेही के लिए पिलर भी लगा दिए गए। इसी बीच अब्दुल तोराब की जमीन पर तीसरा पक्ष कब्जा करने लगा। अब्दुल तोराब महदेइया पुलिस चौकी प्रभारी विजय सिंह यादव के पास शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंले हीलाहवाली की। तोराब ने एसडीएम से शिकायत की तो उन्होंने चौकी प्रभारी महदेइया को मामले में यथोचित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बावजूद चौकी प्रभारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

तोराब का कहना है कि पुलिस विपक्षी से मिली हुई है। संबंध में चौकी प्रभारी विजय सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद कोर्ट में चल रहा है। अभिलेखों की छानबीन के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed